Explore

Search

June 4, 2026 11:48 pm

सिंघिया पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

सिंघिया पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फुलहरा निवासी शीतल दास के पुत्र शंकर दास के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फुलहरा गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 24 बोतल विदेशी शराब, जो एक कार्टन में रखी हुई थी, बरामद की। वहीं मौके से शंकर दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!