Explore

Search

May 6, 2026 3:19 pm

सिंघिया में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 6 घायल

सिंघिया में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 6 घायल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के विष्णुपुर डीहा गांव में मंगलवार देर रात शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी समेत कुल6 लोग घायल हो गए।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने जानकारी दी कि मुख्यालय के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित सत्यम कुमार सिंह को पकड़ने उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने अचानक पुलिस पर हमला बोल दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
हमले में पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव, एडिसन कुमार और सिपाही पंकज कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर, आरोपित के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें दो महिलाएं एक पुरुष भी जख्मी हो गया। घायल महिलाओं की पहचान चंदन सिंह के पत्नी मुन्नी कुमारी और रंजीत सिंह के पत्नी बिजली देवी और रवि सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले एक ट्रक से करीब 4000 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी, जिसमें सत्यम कुमार सिंह नामजद आरोपी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!