Explore

Search

June 8, 2026 10:57 pm

बिहार में देर रात भूकंप के तेज झटके, कोसी-सीमांचल के कई जिलों में कांपी धरती, लोगों में दहशत

 

बिहार में देर रात भूकंप के झटकों से दहशत, कोसी-सीमांचल के कई जिलों में कांपी धरती

पूर्णिया/किशनगंज: बिहार में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 11 बजकर 6 मिनट पर कोसी-सीमांचल क्षेत्र के कई जिलों में धरती कांपने लगी। पूर्णिया और किशनगंज समेत आसपास के इलाकों में करीब 10 सेकेंड तक कंपन महसूस किया गया। अचानक आए भूकंप के झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। एंड्रॉयड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम के अनुसार इसका केंद्र भूटान के पुनाखा क्षेत्र में बताया गया है। इस भूकंप का असर भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश तक महसूस किया गया। बिहार के सीमावर्ती जिलों में इसका प्रभाव अधिक देखा गया।

हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह भी बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पटना, सुपौल, अररिया, शिवहर और सिवान सहित कई क्षेत्रों में सुबह कंपन होने से लोग भयभीत हो गए थे।

विशेषज्ञों के अनुसार धरती के भीतर टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल और टकराव के कारण भूकंप आता है। ऐसे समय में लोगों को घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!