दो दिवसीय रेफरी सेमिनार का सफल समापन, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र
भगवानपुर (वैशाली): 18 एवं 19 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय रेफरी सेमिनार का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस सेमिनार का आयोजन बिहार मदानी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में किया गया। सेमिनार का उद्देश्य खेलों में रेफरी की तकनीकी दक्षता बढ़ाना तथा नए रेफरियों को प्रशिक्षण प्रदान करना था। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम खेलों में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निर्णयन को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को रेफरी प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान किए गए। राजपूत आयुष सिंह, मदानी स्पोर्ट्स ब्रांच मेलिस्ट में चयनित प्रतिभागियों को भी रेफरी का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खेल एवं रेफरी प्रशिक्षण से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने और योग्य रेफरी तैयार करने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Total Users : 10228263
Views Today : 4564