Explore

Search

July 22, 2026 10:16 pm

सिंघिया पीएचसी में 13 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन

सिंघिया पीएचसी में 13 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 13 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। सभी ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न हुए और महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पीएचसी प्रभारी व वरीय चिकित्सक डॉ. एम. एम. अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि निर्धारित तिथि पर शिविर आयोजित कर विशेषज्ञ चिकित्सा टीम की निगरानी में बंध्याकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को ऑपरेशन के बाद आवश्यक दवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया गया है तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निगरानी भी की जा रही है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और मातृ-स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को निःशुल्क और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!