Explore

Search

July 22, 2026 10:24 pm

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंघिया प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंघिया प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

 

समस्तीपुर। आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर से पूर्व गुरुवार को सिंघिया प्रखंड कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है।

कार्यक्रम में प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान लिपिक राजीव रंजन, उच्च वर्गीय लिपिक पंकज कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक प्रफुल कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, राघव कुमार सिंह तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार सिंह सहित कई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!