Explore

Search

December 10, 2025 10:41 am

समस्तीपुर: इंदिरा गांधी की जयंती पर विशनपुर चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर: इंदिरा गांधी की जयंती पर विशनपुर चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक पर बुधवार को इंदिरा स्मारक कमिटी द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संयोजक ठाकुर मनोज भारद्वाज ने की, संचालन डोमन राय तथा धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन नेता सुधीर देव ने कहा कि इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है और देश के विकास में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की नींव रखते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण, आर्थिक सुधार और हरित क्रांति जैसी ऐतिहासिक पहल की, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई।

समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी ने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए कई बड़े कदम उठाए। खेतिहर महिला मजदूरों को पुरुषों के समान वेतन दिलाने का कानून तथा कामकाजी महिलाओं के हित में कई योजनाएं उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की आज़ादी के संघर्ष का समर्थन किया, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

इंदिरा स्मारक कमिटी के संयोजक ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के ज़रिए भारत ने सियाचिन पर नियंत्रण स्थापित किया। 1974 में किए गए परमाणु परीक्षण ने भारत की शक्ति विश्व पटल पर साबित की।

कार्यक्रम में वरीय कांग्रेस नेता सरोज सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर राय, समाजसेवी सुनील कुमार राय, कांग्रेस नेत्री देविता देवी गुप्ता, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजन वर्मा, छात्र नेता अभिनव अंशु, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रंभू, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इंदिरा गांधी के आदर्शों व उनके योगदान को याद किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!