Explore

Search

September 19, 2026 7:30 pm

सिंघिया में बिजली करंट लगने से महिला बेहोश, पीएचसी में भर्ती

सिंघिया में बिजली करंट लगने से महिला बेहोश, पीएचसी में भर्ती

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।

घायल महिला की पहचान सिंघिया नगर पंचायत निवासी बैजू राम की पत्नी अंजली देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अंजली देवी घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वह बिजली बोर्ड के संपर्क में आ गईं, जिससे उन्हें करंट लग गया और वे अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला तथा इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी पहुंचाया।

पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. पांग मोसेसके की देखरेख में महिला का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण स्थिति नियंत्रण में है और मरीज की हालत सामान्य है। उन्होंने लोगों से बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने तथा किसी भी प्रकार की खराबी होने पर तुरंत बिजली विभाग को सूचना देने की अपील की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!