कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, उग्र भीड़ ने छिनी राइफल; SP ने दारोगा समेत 2 को किया सस्पेंड
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
हिरासत में मौत से भड़का आक्रोश
मृतक की पहचान राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो गोपालपट्टी का निवासी था। उसे 2 अप्रैल की रात बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर सामने आई, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने राकेश के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने उनसे पैसे की मांग की थी।
पुलिस का दावा – आत्महत्या की कोशिश
वहीं पुलिस का कहना है कि राकेश ने थाने में आत्महत्या की कोशिश की थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। मामले को लेकर दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं।
सड़क जाम, पुलिस से झड़प
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने फलका-कुर्सेला स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की राइफल भी छीन ली।
भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
SP का बड़ा एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP शिखर चौधरी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए
थाना प्रभारी रवि कुमार राय
जांच अधिकारी कुंदन पटेल
को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।






Total Users : 10094753
Views Today : 1621