Explore

Search

September 19, 2026 7:31 pm

सीबैया में शराब बेचने से इनकार करने पर युवक से मारपीट, घायल ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप

सीबैया में शराब बेचने से इनकार करने पर युवक से मारपीट, घायल ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप

सिंघिया (समस्तीपुर): समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया नगर पंचायत के सीबैया गांव में शराब बेचने से इनकार करने पर एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने उसका उपचार किया।
घायल की पहचान सीबैया निवासी परमेश्वर दास के पुत्र रामचंद्र दास के रूप में हुई है। रामचंद्र दास ने आरोप लगाया कि उन्होंने पड़ोसी श्रवण साहू से 7 हजार रुपये कर्ज लिया था। आरोप है कि कर्ज के बदले श्रवण साहू उन पर देशी शराब बेचने का दबाव बना रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया और शराब बेचने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने शनिवार रात उनके घर में घुसकर मारपीट कर दी।
घायल ने बताया कि घटना के बाद पहले सालेपुर के एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर रविवार को पीएचसी सिंघिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद मामले की लिखित शिकायत सिंघिया थाना में देंगे।
इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!