Explore

Search

September 16, 2026 12:20 am

हसनपुर से दो बच्चों की मां बच्चों समेत लापता, पति ने थाने में की शिकायत

हसनपुर से दो बच्चों की मां बच्चों समेत लापता, पति ने थाने में की शिकायत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साही टोला पिरोना पोस्ट अहिलवार निवासी सुमन कुमार ने हसनपुर थाने में अपनी पत्नी के लापता होने को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में उन्होंने बताया कि 12 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई। आरोप है कि वह घर से जेवरात और नगदी भी साथ ले गई है। सुमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियारपुर गांव में हुई थी।

पीड़ित पति का कहना है कि काफी खोजबीन की गई, लेकिन पत्नी और बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने हसनपुर थाने में आवेदन देकर पत्नी और बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!