Explore

Search

September 23, 2026 9:54 am

भागलपुर में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1.37 लाख कांवड़िये गंगा जल लेकर निकले

भागलपुर में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1.37 लाख कांवड़िये गंगा जल लेकर निकले

भागलपुर, 7 अगस्त 2026: श्रावणी मेला एवं कांवड़ यात्रा को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कांवड़ियों को यात्रा के दौरान सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे सुरक्षित और सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 7 अगस्त की रात 12 बजे से अब तक करीब 1 लाख 37 हजार कांवड़िये उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर अपनी यात्रा पर निकल चुके हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों से भी यात्रा के दौरान मिलने वाले फीडबैक साझा करने की अपील की है, ताकि जरूरत पड़ने पर व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!