Explore

Search

September 23, 2026 9:53 am

जमुआ पुल का अप्रोच निर्माण अधूरा, डायवर्जन से आवाजाही में भारी परेशानी; ग्रामीणों ने विधायक से जल्द निर्माण की लगाई गुहार

जमुआ पुल का अप्रोच निर्माण अधूरा, डायवर्जन से आवाजाही में भारी परेशानी; ग्रामीणों ने विधायक से जल्द निर्माण की लगाई गुहार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत वारी पंचायत के जमुआ गांव में कमला नदी पर बने पुल का अप्रोच निर्माण अब तक पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल तैयार होने के बावजूद आगे का अप्रोच अधूरा रहने के कारण लोगों को जर्जर डायवर्जन के सहारे नदी पार करनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में डायभरसन की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। वहीं बाइक से आवागमन करना जोखिम भरा साबित हो रहा है।

स्थानीय मुखिया राम कृष्ण पंडित, ग्रामीण अभय कुमार पासवान, रोहित कुमार पासवान सहित कई लोगों ने बताया कि इस पुल के निर्माण की स्वीकृति स्थानीय विधायक बीरेंद्र कुमार के प्रयास से मिली थी, लेकिन अप्रोच अधूरा रहने के कारण पुल का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अप्रोच निर्माण कार्य पूरा कर पुल को चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में आवागमन बाधित होने से छात्र, किसान और आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक से अपील की है कि अप्रोच निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!