Explore

Search

September 12, 2026 2:27 pm

गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर ट्रक से 5019 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: कंटेनर ट्रक से 5019 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज/कुचायकोट:
कुचायकोट थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बलथरी चेक पोस्ट के पास एक कंटेनर ट्रक से 5019.480 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—

1. जितेंद्र पासवान, पिता स्व. फूलनधर पासवान

2. बिरजू कुमार, पिता जलनधर पासवान
—दोनों निवासी गनियारी, वार्ड नं. 10, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

 

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक कंटेनर की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!