Explore

Search

July 12, 2026 11:19 pm

कोसी नदी में 13 किसानों से भरी नाव पलटी, तीन महिला किसान लापता

 

कोसी नदी में 13 किसानों से भरी नाव पलटी, तीन महिला किसान लापता

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित तरवारा घाट के पास कोसी नदी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मूंग तोड़ने के लिए नदी पार कर रहे 13 किसानों से भरी नाव तेज धार में संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। हादसे के बाद अधिकांश किसान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीन महिला किसान नदी में लापता हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। बिरौल एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। लापता महिलाओं की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

प्रशासन ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच की जा रही है। हादसे के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!