Explore

Search

June 22, 2026 6:57 pm

प्रखंड राजनीति का केंद्र एवं कुंडल गॉव का चाणक्य “बिहार बाबु “नहीं रहे!

प्रखंड राजनीति का केंद्र एवं कुंडल गॉव का चाणक्य “बिहार बाबु “नहीं रहे!

वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार सिंह

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित कुंडल ग्राम में रविवार पैतृक गांव कुंडल में ही अचानक हार्ट में भारीपन लगा जब तक परिजन कुछ समझ पाते बिहारी बाबू इस दुनिया को अलविदा कह गए! तकरीबन 65 वर्षीय बिहारी बाबु अपने पिछे चार पुत्रों के साथ एक भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं! कुंडल गॉव के जमीनदार एवं पूर्व मुखिया विद्यानंद सिंह के इकलौते पुत्र बिहारी बाबू परिवारजनों के दुलार प्यार के कारण उच्च शिक्षा तो ग्रहण नहीं कर सके लेकिन अपार संभावना से भरे ज्ञान ने उन्हें कुंडल गॉव का चाणक्य बना दिया!गॉव एवं आसपास के गांवों में कोइ भी विवाद नहीं जिसका हल बिना बिहारी बाबु के सुलझ सके! वृद्ध हो या बच्चे हर वर्ग के चहतें थे! उनके निधन से संपूर्ण गॉव के साथ-साथ पुरे इलाके में शोक की लहर दौड़ रही हैं!शोक प्रकट करने गॉव के आसपास के लोगों का उनके पैतृक आवास पर लोगों का भीड़ जमा हो गया है l परिणाम स्वरूप संपूर्ण गॉव कारूनिकक्रंदन से गूंज उठा! बिहारी बाबु का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा!शोक प्रकट करने बाले प्रमुख लोगों में भाजपा के डॉ जवाहर प्रसाद सिंह, बम बम सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणी सिंह, मोहन सिंह, अमर सिंह, फूदन सिंह, मोo जमाल, संजू सिंह, मुकेश जी, चंदन कुमार सिंह प्रमोद यादव, बलबीर सिंह ,सुभाष जी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे!

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!