Explore

Search

September 20, 2026 10:58 pm

सिंघिया में ट्रैफिक व्यवस्था और सालेपुर बाइपास सड़क निर्माण की जांच की मांग

सिंघिया में ट्रैफिक व्यवस्था और सालेपुर बाइपास सड़क निर्माण की जांच की मांग

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही यातायात समस्याओं और सालेपुर बाइपास में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सिंघिया बाजार में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने तथा सालेपुर बाइपास सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग प्रशासन से की है।
ट्रैफिक अव्यवस्था से आमजन परेशान सिंघिया बाजार एवं मुख्य सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती नहीं होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सालेपुर बाइपास में की गई सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया गया था लोगों ने मांग की है कि तकनीकी जांच टीम से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई हो।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि—
सिंघिया में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए
प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो
सालेपुर बाइपास सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!