उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बयान पर कड़ी निंदा किया गया
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के द्वारा कल लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल एवं यादव समाज पर बुलडोजर चलवाने की धमकी वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह ‘मानसिक संतुलन की हानि’ को दर्शाने के साथ उनके उच्च पद के लिए अशोभनीय है। उन्होंने कहा, ‘क्या एक उप मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा का उपयोग करना चाहिए। विजय सिन्हा गरिमा विहीन हो गये हैं l उनका बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण , अशोभनीय , अमर्यादित व निंदनीय है l उप मुख्यमंत्री ने अपने पद की मर्यादा तथा गरिमा को कलंकित किया है l ऐसे बयान समाज में भेद-भाव पैदा करते हैं l राजद प्रवक्ता ने कहा कि अपने अमर्यादित बयान के लिए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को बिहार के यादव भाइयो से माफी मांगना चाहिए l
Author: K k sanjay
Post Views: 219

Total Users : 10230539
Views Today : 826