Explore

Search

June 23, 2026 12:11 am

बिहार में मुखिया की हत्या से परिजन आक्रोशित

बिहार में मुखिया की हत्या से परिजन आक्रोशित

सिवान में मुखिया की हत्या : रघुनाथपुर के फुलवरिया मोड़ के समीप वारदात को अंजाम दिया गया है. मृतक की शिनाख्त राधा साह के रूप में हुई है. मृतक गोपी पत्तियांव पंचायत के मुखिया थे. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है.

बाजार से घर लौटने के दौरान वारदात : बताया जाता है कि, बाजार से खरीदारी करके मुखिया राधा साह घर लौट रहे थे. फुलवरिया मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा राधा साह को रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस : हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि जिस प्रकार से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे दहशत का माहोल व्याप्त है. अंदरखाने लोग राजनीतिक रंजिश की बात करने लगे हैं. इधर पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाकर रखी हुई है.
लोगों में है काफी गुस्सा : घटना के बाद से मुखिया के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है. वह घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सजा की मांग कर रहे हैं. मृतक राधा साह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!