Explore

Search

September 24, 2026 4:37 am

गोपालगंज में अवैध वसूली कांड: बलथरी चेक पोस्ट से प्रवर्तन अवर निरीक्षक गिरफ्तार

गोपालगंज में अवैध वसूली कांड: बलथरी चेक पोस्ट से प्रवर्तन अवर निरीक्षक गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने अवैध वसूली के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए बलथरी चेक पोस्ट से प्रवर्तन अवर निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरी चेक पोस्ट पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान ट्रक चालक हरप्रीत सिंह (पंजाब) ने बताया कि चेक पोस्ट पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा “मैकेनिकल फाइन” के नाम पर 400 रुपये की अवैध वसूली की गई और विरोध करने पर धमकी भी दी गई।
इस मामले में ट्रक चालक के आवेदन पर कुचायकोट थाना में कांड संख्या 159/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 और कुचायकोट थाना की टीम शामिल रही।
विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक की निशानदेही पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार प्रसाद (निवासी—विजयीपुर, पश्चिम चंपारण) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत तलाशी के बाद हिरासत में लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
गोपालगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
???? हेल्पलाइन: गोपालगंज पुलिस हेल्पलाइन नंबर – 9031827299

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!