Explore

Search

September 22, 2026 1:18 am

समस्तीपुर में घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की गई है पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर में घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की गई है पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर में घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की गई है। यह हमला पंचायत के दौरान एक युवक के खिलाफ बोलने के बाद हुआ। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसरी घरारी थाना क्षेत्र मोरवा राय टोल वार्ड-1 की है।

मंटुन राम की चौथी शादी के विवाद को लेकर बुलाई गई थी। पहली और दूसरी पत्नी की मौत हो चुकी है। तीसरी पत्नी अनीता देवी है, जिससे उसे एक बेटी है। पूर्व की शादियों से उसके पांच बच्चे भी हैं।

घायल उर्मिला कुमारी ने बताया कि पड़ोसी मंटुन राम के भाई टुनटुन राम ने हमला किया है। पंचायत में मंटुन राम के खिलाफ बोलने से टुनटुन राम नाराज था, इसलिए घर में घुसकर मां-बेटी को मारा। आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया।

छानबीन में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए मुसरी घरारी थाने को भेज दिया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!