Explore

Search

December 10, 2025 11:04 am

कुशेश्वरस्थान: बेल करवाने वाले के घर पुलिस पहुंची, गेट तोड़ने और दुर्व्यवहार का आरोप; थाना अध्यक्ष ने किया खंडन

कुशेश्वरस्थान: बेल करवाने वाले के घर पुलिस पहुंची, गेट तोड़ने और दुर्व्यवहार का आरोप; थाना अध्यक्ष ने किया खंडन

दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पहचारा गांव में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों व पीड़ित परिवार के अनुसार, 29 नवंबर को पुलिस राजेश शर्मा के घर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, जबकि वे पहले ही न्यायालय से बेल करवा चुके थे।

राजेश शर्मा और उनके भाई का आरोप है कि जमीनी विवाद से जुड़े मामले में उनकी बेल टूट गई थी, लेकिन उन्होंने 7 नवंबर को ही अदालत से पुनः बेल करा ली और उसकी सरेंडर स्लिप 8नवंबर को दारोगा को सौंप दी थी। इसके बावजूद 29 नवंबर को पुलिस उनके घर पहुंची और—परिजन के अनुसार—गेट में धक्का मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ितों का कहना है कि सरेंडर स्लिप दोबारा दिखाने पर पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए वापस लौट गए। इस घटना से परेशान राजेश शर्मा और उनके परिजनों ने बताया कि उन्होंने एनडीए को वोट दिया, फिर भी पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार किए जाने से वे आहत हैं। परिजन ने गृह मंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए रो-रोकर अपना दर्द साझा किया।

उधर, मामले पर पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा ऐसा कोई कृत्य नहीं किया गया है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस और पीड़ित पक्ष के दावों पर अब उच्चाधिकारियों की जांच संभावित मानी जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!