अनियमितता के कारण चार ऊर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द।
भोजपुर जिले के 14 प्रखंडों में कुल 44 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जाँच की गई। जाँच के क्रम में विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई औचक छापेमारी में 04 उर्वरक प्रतिष्ठानों में अनियमितताएँ पाई गईं, जिनमें स्टॉक बोर्ड का अद्यतन नहीं होना, पीओएस एवं उर्वरक गोदाम के स्टॉक में अंतर, वितरण पंजी एवं स्टॉक पंजी का अद्यतन नहीं होना शामिल है।
जिला पदाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार पाई गई अनियमितताओं के कारण मेसर्स खुशबू खाद एंड सीमेंट स्टोर, अगिआँव; मेसर्स माँ लक्ष्मी फर्टिलाइज़र, उदवंतनगर; मेसर्स सिंह खाद भंडार, उदवंतनगर तथा मेसर्स संजीव इंटरप्राइजेज, सहार की उर्वरक अनुज्ञप्ति जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा रद्द कर दी गई है।
Author: K k sanjay
Post Views: 261

Total Users : 10178675
Views Today : 878