Explore

Search

December 10, 2025 11:31 am

नवादा में दो प्रमुख मार्ग No Vending Zone घोषित करने को लेकर बैठक, अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात सुचारू करने पर जोर

नवादा में दो प्रमुख मार्ग No Vending Zone घोषित करने को लेकर बैठक, अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात सुचारू करने पर जोर

नवादा।
आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाहरणालय, नवादा से नया रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग तक तथा प्रजातंत्र चौक से खुरी नदी पुल तक के मार्ग को No Vending Zone घोषित करने की प्रक्रिया पर चर्चा करना और इसके लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना था।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) और नगर परिषद, नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्धारित क्षेत्रों में बढ़ते अवैध ठेला-फेरी, सड़क किनारे अतिक्रमण, तथा इसके कारण होने वाले यातायात जाम पर चिंता व्यक्त की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि—

No Vending Zone के अंतर्गत आने वाले मार्गों से अवैध ठेले, फेरी और अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

मार्गों पर यातायात सुचारू और निर्बाध बना रहे, इसके लिए विशेष पुलिस टीम तैनात की जाएगी।

आम जनता की आवागमन सुगमता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से निगरानी कर अतिक्रमण को दोबारा न होने दें।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि No Vending Zone लागू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!