सिंघिया में मारपीट में एक व्यक्ति घायल, पीएचसी में भर्ती
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में आज बुधवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उपस्थित डॉक्टर राकेश कुमार की देखरेख में उसका उपचार किया गया। घायल की पहचान हरिपुर गांव निवासी ब्रजेश यादव के रूप में हुई है।
घायल ब्रजेश यादव ने बताया कि गांव के ही पड़ोसी परमेश्वर यादव समेत कई लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि आपसी वर्चस्व और पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघिया थाना पुलिस भी मामले की जानकारी लेने में जुट गई। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है तथा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।






Total Users : 10098836
Views Today : 7