Explore

Search

December 10, 2025 11:24 am

सिंघिया में लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

सिंघिया में लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन को लेकर बीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड कार्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) फेज-2 अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की, जबकि संचालन प्रखंड समन्वयक मो० सोहराब आलम ने किया।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से निम्न एजेंडे पर समीक्षा की गई—

 

बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश

1️⃣ घर-घर कचरा उठाव को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना
सभी ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रहण कार्य को पूर्ण रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया।

2️⃣ WPU को कियाशील बनाना एवं जैविक खाद निर्माण
प्रत्येक पंचायत में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) को सक्रिय कर जैविक खाद तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

3️⃣ लिगेसी वेस्ट का पूर्ण निपटान
सभी पंचायतों में पुराने कचरे (Legacy Waste) के स्थलों को पहचानकर उसका शत-प्रतिशत निपटान सुनिश्चित करने को कहा गया।

4️⃣ उपभोक्ता शुल्क की सौ प्रतिशत वसूली
प्रत्येक घर से स्वच्छता उपभोक्ता शुल्क संग्रहण को अनिवार्य रूप से लागू करने का आदेश दिया गया।

5️⃣ ODF स्थायित्व हेतु IEC अभियान जारी रखने का निर्देश
खुले में शौच को रोकने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से IEC गतिविधियाँ निरंतर चलती रहेंगी।

6️⃣ खुले में शौच करने वाले परिवारों की पहचान और शौचालय निर्माण
ऐसे परिवारों की पहचान कर शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने एवं निर्माणोपरांत ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

7️⃣ 23 माह से बंद कचरा उठाव सेवा को तुरंत शुरू करने का निर्देश
कई पंचायतों में लगभग 23 महीनों से कचरा उठाव कार्य बंद है।
इसपर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित पंचायत सचिव एवं मुखिया को निर्देश दिया कि—

पत्र प्राप्ति के 2 दिनों के भीतर ठेला/ई-रिक्शा की मरम्मत कर

कचरा उठाव कार्य पुनः शुरू करें,
अन्यथा उनके विरुद्ध वरीय पदाधिकारियों को कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!