Explore

Search

November 4, 2026 12:42 am

बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु, द्वितीय दल चार दिवसीय यात्रा में भेजा

बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु, द्वितीय दल चार दिवसीय यात्रा में भेजा

60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को मातृ-पितृ तीर्थाटन के तहत
विक्रम सिंह
नैनीताल/हल्द्वानी -11 नवम्बर 2025
दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु, द्वितीय दल चार दिवसीय यात्रा में भेजा गया। जिसमे 33 (18 महिलायें एवं 15 पुरूषों) यात्रा में सम्मलित है।
मंगलवार को यात्रा को पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। यात्रा नैनीताल से प्रारम्भ होकर रानीखेत – कर्णप्रयाग-जोशीमठ- बद्रीनाथ होकर वापस नैनीताल लौटेगी।
इस दौरान पर्यटन विकास के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, भूपेंद्र क्वीरा मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!