सफलता की कहानी
नैनीताल 23 नवंबर 2025
Meenakshi Enterprise – ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल
विक्रम सिंह
जिला नैनीताल हल्दूचौड़ के निवासी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त दीपक सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा उत्तराखंड सरकार की उद्यम प्रोत्साहन नीतियों के सहयोग से ₹46 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त कर Agro Food Processing Unit — Meenakshi Enterprise की स्थापना की।
इस इकाई में पोहा (ब्रांड: Shree Shyam), सूजी, मैकरोनी, पास्ता, वर्मिसेली (सिवई) व दलिया जैसे गुणवत्ता युक्त खाद्य उत्पाद आधुनिक मशीनों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं।
इस उद्योग से 10 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। महिलाओं की आय बढ़ने से आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ये इन उत्पादों को स्थानीय बाजारों, मेलो तथा विभिन्न स्टालों में बिक्री करते है।
निरंतर उत्पाद बिक्री के कारण इकाई से लगभग ₹3,00,000 (तीन लाख रुपए )प्रति माह आय प्राप्त हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास को मजबूत दिशा मिली है।
PMEGP योजना और उत्तराखंड सरकार की सहायक नीतियों ने उद्यमिता तथा रोजगार सृजन को वास्तविक रूप में धरातल पर उतारा है।
Meenakshi Enterprise आज इस बात का उदाहरण है कि —
“सरकार का सहयोग, सही दिशा और प्रयास मिलकर ग्रामीण उद्योग को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।”






Total Users : 10043043
Views Today : 305