Explore

Search

August 13, 2026 12:07 am

सिंघिया में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, दो घायल – आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सिंघिया में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, दो घायल – आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर (बिहार), सिंघिया:
सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा–सपहा सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा सोमवार की शाम उस वक्त हुआ जब तीनों व्यक्ति एक शादी समारोह (बरात) में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सिंघिया पीएचसी में भर्ती करवाया।

मृतक की पहचान सिंघिया नगर पंचायत निवासी मो. अनवर के रूप में की गई है। वहीं घायल व्यक्तियों की पहचान मो. सतार के 25 वर्षीय पुत्र मो. सलमान और मो. फूलो के 26 वर्षीय पुत्र मो. अब्दुल के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ट्रक को सिंघिया बथान चौक के पास से जब्त कर लिया तथा चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

इधर, देर से पुलिस पहुंचने को लेकर नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने बथान चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे थाना अध्यक्ष राज किशोर राम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!