Explore

Search

September 26, 2026 4:59 am

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार

मुंबई।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों प्रशंसकों के चहेते धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल मुखाग्नि देने के लिए श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अंतिम संस्कार के लिए पवन हंस की ओर रवाना होती दिखाई दे रही हैं।
बेटी ईशा देओल भी सफेद कपड़ों में श्मशान घाट पहुंचते हुए स्पॉट की गई हैं।

ताज़ा जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र जी को उनके बड़े बेटे सनी देओल मुखाग्नि देंगे।

धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों की ओर से लगातार श्रद्धांजलि संदेश pouring in हैं।
धर्मेंद्र को उनकी सदाबहार फ़िल्में— शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके, धरम वीर—हमेशा याद किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!