Explore

Search

September 23, 2026 9:54 am

बेगूसराय अस्पताल का वीडियो वायरल: फ्रैक्चर पैर पर गत्ते का सहारा देकर मरीज को किया रेफर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

 

बेगूसराय अस्पताल का वीडियो वायरल: फ्रैक्चर पैर पर गत्ते का सहारा देकर मरीज को किया रेफर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल युवक के फ्रैक्चर पैर को प्लास्टर या स्प्लिंट की जगह गत्ते (कार्डबोर्ड) का सहारा देकर बैंडेज करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद मरीज को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा गांव निवासी कुणाल कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उचित इलाज की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण टूटे पैर को गत्ते से बांधकर रेफर कर दिया गया।

वहीं, अस्पताल प्रभारी डॉ. अभिनव प्रियदर्शी ने सफाई देते हुए कहा कि फ्रैक्चर वाले हिस्से को स्थिर रखने के लिए प्राथमिक उपचार के दौरान कार्डबोर्ड का अस्थायी सहारा देना मेडिकल प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने बताया कि उस समय अस्पताल में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और ड्रेसर उपलब्ध नहीं थे।

मामले पर बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल में संसाधनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!