Explore

Search

June 15, 2026 3:14 pm

सिंघिया में वज्रपात से दर्दनाक हादसा, खेत में काम कर रही लड़की की मौत

सिंघिया में वज्रपात से दर्दनाक हादसा, खेत में काम कर रही लड़की की मौत

पी न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट, समस्तीपुर।
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में आज वज्रपात (ठनका) गिरने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना विष्णुपुर क्योटहर पंचायत के मुंगैला गांव में घटी, जहां धान के खेत में काम कर रही लड़की पर अचानक वज्रपात गिरा।

मृतक की पहचान मुंगैला निवासी रोहित मांझी की पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्चना धान खेत में  कार्य कर रही थी, तभी तेज गर्जना के साथ आसमान से बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्राकृतिक आपदा से मौत पर मुआवजे की मांग

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि मानसून के दौरान बिहार के कई जिलों में वज्रपात से हर साल कई लोगों की जान जाती है। आपदा प्रबंधन विभाग समय-समय पर इससे बचाव के लिए अलर्ट और दिशानिर्देश जारी करता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी अब भी एक बड़ी चुनौती है।

बताते चले कि इस प्रखंड क्षेत्र में इससे पूर्व में भी 2लोगों का मौत ठनका से हो चुका है माहे पंचायत के गोंनबड़ा और वारी में

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!